फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ultrasound machine broken in BK hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब

Tue, 15 Oct 2024 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine broken in BK hospital
मरीजों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, आगे की तारीख देकर की जा रही खानापूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में पिछले 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। इस कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड के लिए लगभग 20 मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां पर सिर्फ आगे की तारीख देकर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। इसके अलावा विभाग में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की पदोन्नति होने से सिर्फ तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। जिसमें सिर्फ गर्भवती महिलाओं और अस्पताल में भर्ती रहने वाले मरीज ही शामिल हैं।
बीके अस्पताल में रोजाना करीब दो से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में करीब सभी विभागों में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ती है लेकिन पिछले 15 दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। जिस वजह से मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क टेस्ट की सुविधा मिलती है लेकिन जब से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हुई है। तब से गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी परेशानी हो रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक मशीन का यूपीएस खराब था दूसरी मशीन के सॉफ्टवेयर में दिक्कत है। जिसके कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को एक मशीन का यूपीएस मंगवा लिया गया है जल्द ही मशीन शुरू कर अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिए जायेंगे।
विज्ञापन

-----
महिलाओं से बातचीत
एनआईटी निवासी विद्या ने बताया कि कई दिनों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा था, लेकिन मशीन खराब होने के कारण अगले दिन की तारीख दे देते हैं। ऐसे में निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। इसके अलावा बल्लभगढ़ निवासी प्रीति ने बताया कि वह गर्भवती है। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था लेकिन मशीन खराब होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका है। विभाग में बात करने पर कर्मचारी बोलते हैं कि निजी अस्पताल से कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अस्पताल में मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन का यूपीएस खराब हो गया है। जिस कारण मरीजों को थोड़ी दिक्कत हो रही है लेकिन मशीन का यूपीएस नया मंगवा लिया गया है। जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू हो जाएगी। जिसके बाद मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
-डॉ. सविता यादव, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article