फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ultrasound facility started in Shri Atal Bihari Vajpayee Medical College

Faridabad News: श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू

Sat, 23 Aug 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility started in Shri Atal Bihari Vajpayee Medical College
श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा हुई शुरु।
आस-पास के इलाकों में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को हवन कर अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ किया गया। अब मेडिकल कॉलेज के आस-पास के इलाकों में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएनडीटी प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है।

निदेशक डॉ. बी एन वशिष्ठ ने बताया कि मेडिकल में ओपीडी शुरू हुए करीब 3 साल से अधिक का समय हो चुका है। संसाधनों की कमी के कारण पहले यहां कम मरीज उपचार करवाने के लिए आते थे, लेकिन अब अस्पताल में खून की जांच , डिजिटल एक्स-रे, आईपीडी और इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। जिसके चलते अब मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब हर रोजाना करीब 300 से 350 मरीज उपचार करवाने के लिए आते है। मरीजों को और भी बेहतर सुविधा देने के लिए पीपीपी मोड के तहत रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बीके अस्पताल में सामान्य मरीजों के नहीं होते अल्ट्रासाउंड
बीके अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में केवल हफ्ते में तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड होते हैं। इन दिनों में भी केवल गर्भवती, जेल के बंदियों और आपातकालीन विभाग से आने वाले मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड किया जाता है। वहीं सामान्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इसका मुख्य कारण अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त पड़ा है। कई साल पहले अल्ट्रासाउंड विभाग को डॉ. सुनील अहलावत देख रहे हैं। उनका डिप्टी सीएमओ के पद पर स्थानांतरण हो गया है। इसके बावजूद वह सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed