{"_id":"6640863596bbfbb12c06a1cb","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-while-bathing-in-the-lake-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: झील में नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: झील में नहाते समय दो युवकों की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 12 May 2024 02:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 May 2024 02:35 PM IST
सार
शनिवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके से 4 दोस्त अपनी बाइक और स्कूटी पर सिरोही झील पहुंचे थे। उन्होंने गूगल पर झील के मनमोहक दृश्य देखे और यहां पर मौज मस्ती के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
झील में डूबे दो युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही गांव के पास बनी अप्राकृतिक झील में नहाते समय 2 युवक डूब गए। दोस्तों ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके से 4 दोस्त अपनी बाइक और स्कूटी पर सिरोही झील पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने गूगल पर झील के मनमोहक दृश्य देखे और यहां पर मौज मस्ती के लिए पहुंच गए। चारों युवक यहां आने के बाद नहाने के लिए झील में उतर गए। युवकों को झील की गहराई और उसके अंदर छुपे खतरनाक पत्थरों के बारे में अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
झील में नहाते समय मोहन और मानस झा झील की गहराईमें चले गए और पानी में डूबने लगे। साथ नहा रहे उनके दोस्त राजीव और साजिद ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे काफी प्रयास के बावजूद भी मोहन और मानस को नहीं बचा पाए।
विज्ञापन