फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two year old leopard died in road accident

सड़क दुर्घटना में दो साल का तेंदुआ मरा

Mon, 28 Jun 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two year old leopard died in road accident
फरीदाबाद। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रविवार देर रात दो वर्षीय तेंदुआ मर गया। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वन्य जीव संरक्षण विभाग को जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वाइल्ड लाइफ अधिकारी की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि वन्य जीव कई बार खाने व पानी की तलाश में सड़क की तरफ निकल आते हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ मर चुका था। उसके शरीर पर काफी गहरे घाव थे। चोट देखकर लगता है कि किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया था। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए लैब भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया गया है। तेंदुए के शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब दो वर्ष की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed