फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two workers working on KGP Expressway were hit by a car, one died

Faridabad News: केजीपी एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे दो मजदूरों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 14 Aug 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two workers working on KGP Expressway were hit by a car, one died
थाना छांयसा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुंडली -गाजियाबाद -पलवल (केजीपी ) एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का कार्य कर रहे दो मजदूर को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे मजदूर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान शामली यूपी के रहने वाले तोफिक के रूप में हुई है। थाना छांयसा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार रात करीब 11 बजे पिकअप के पीछे दो मजदूर तोफिक और कर्मवीर काम कर रहे थे। तभी कार ने दोनों मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तोफिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कर्मवीर का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तोफिक मूल रूप से शामली यूपी का रहने वाला था। इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बृहस्पतिवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना छांयसा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed