फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two suspects in a cyber fraud case have been arrested.

Faridabad News: साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two suspects in a cyber fraud case have been arrested.
नूंह। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। इनके खिलाफ अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनफेद उर्फ मुन्ना निवासी गांव डूंगेजा थाना पिनंगवा और जीतू निवासी अकबरपुर थाना पिनंगवा के रूप में हुई है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मुनफेद उर्फ मुन्ना अपनी पहचान छिपाकर मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए आम लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था। उसके पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल और फर्जी सिम बरामद हुए हैं। वहीं आरोपी जीतू भी इसी तरह फर्जी आईडी बनाकर फोन में इस्तेमाल करता था और साइबर फ्रॉड में लिप्त था। दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में अलग-अलग मामलों में साइबर अपराध के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed