फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two sisters thrashed for opposing molestation in Faridabad

Faridabad: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो सगी बहनों के साथ मारपीट, एक लड़की बेहोश, मूकदर्शक बनी रही भीड़

Wed, 28 Jun 2023 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Jun 2023 06:19 PM IST
सार

बिहार के सीवान की रहने वाली युवती यहां खेड़ीपुल थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में मां और बड़ी बहन के साथ किराये के मकान में रहती है। पिता का देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
Two sisters thrashed for opposing molestation in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मवई गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो सगी बहनों के साथ युवक और उसके परिजनों ने मारपीट की। इसमें एक बेहोश हो गई और भीड़ तमाशबीन बनी रही। वारदात के समय पीड़िता बड़ी बहन के साथ बाजार से बर्फ खरीदकर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में एक युवक द्वारा छेड़छाड़ व मोबाइल नंबर मांगने का विरोध किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात दिन बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिहार के सीवान की रहने वाली युवती यहां खेड़ीपुल थाना अंतर्गत एक कॉलोनी में मां और बड़ी बहन के साथ किराये के मकान में रहती है। पिता का देहांत हो चुका है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून को बड़ी बहन के साथ बाजार में बर्फ खरीदने गई थी। वहां से लौटते समय एक युवक ने उनका रास्ता रोक लिया। युवक छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा। इसका दोनों बहनों ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने दोनों बहनों के साथ जमकर मारपीट की। इसमें पीड़िता बेहोश हो गई। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पीड़िता को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed