{"_id":"5f5fab008ebc3e4d6804d7b1","slug":"two-real-sisters-jumped-in-the-canal-after-a-fight-with-a-neighbor-faridabad-news-noi5362236131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी से झगड़े के बाद नहर में कूदीं दो सगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी से झगड़े के बाद नहर में कूदीं दो सगी बहनें
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना क्षेत्र के बड़ौली पुल से दो सगी बहनों ने पड़ोसी से झगड़े के बाद नहर में छलांग लगा दी। वे अपने पिता राजवीर व भाई राहुल के साथ नहर किनारे बनी झुग्गी बस्ती में रहती थीं। उनकी मां गुड्डी की चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। पिता शहर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार रात दोनों बहनों पूजा (16) और वंदना (14) का अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक से झगड़ा हो गया था। आसपास रहने वाले लोगों ने रात में उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया। सोमवार दोपहर बाद करीब 2 बजे दोनों परिवार के लोग रात की घटना को लेकर फिर से झगड़ने लगे। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने दोनों किशोरियों को अभद्र गालियां दीं। इससे दोनों आहत हो गईं और नहर पर बन रहे निर्माणाधीन पुल से छलांग लगा दी। पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने जब तक उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तब तक दोनों कूद चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ दूरी तक दोनों बहनें पानी के तेज धार में हाथ-पैर मारती नजर आईं। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को पुल से हटाकर दमकलकर्मियों की मदद से तलाश शुरू की। हालांकि उनका कुछ पता नहीं चल सका।
वर्जन-
दोनों बहनों के पिता राजवीर और भाई राहुल से पूछताछ चल रही है। इसके अलावा आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। - वीरेंद्र सिंह, बीपीटीपी थाना प्रभारी