फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new citizen facilities and community centers got approval in Faridabad

Faridabad News: फरीदाबाद में दो नए नागरिक सुविधा केंद्र और सामुदायिक केंद्र को मिली मंजूरी

Sat, 13 Sep 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two new citizen facilities and community centers got approval in Faridabad
पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी काम, पानी-बिजली की समस्याओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने सूर्या नगर सेक्टर-91 और सेहतपुर वार्ड 23 में नागरिक सुविधा केंद्र और सामुदायिक केंद्र बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन केंद्रों के निर्माण से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में आसानी होगी और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। यह पहल खासतौर पर तेजी से बढ़ते शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के मकसद से की जा रही है।


आपको बताते चलें कि तेजी से बढ़ते शहर में लोगों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी काम, पानी-बिजली की समस्याओं के लिए लोगों को परेशानी होती है। अक्सर लोग इसके लिए सरकार दफ्तरों के चक्कर लगाते हुए दिख जाते हैं।
विज्ञापन


सूर्या नगर सेक्टर-91 में प्रस्तावित नागरिक सुविधा केंद्र ऐसे लोगों के लिए बड़ी मदद साबित होगा। यहां एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं मिल सकेंगी। इससे लोगों को निगम कार्यालय तक जाने का समय और खर्च बचेगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार और दलाल प्रथा पर भी कुछ हद तक रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र में भी मिलेंगी सुविधाएं

सेहतपुर वार्ड 23 में बनने वाला सामुदायिक केंद्र स्थानीय निवासियों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होगा। शादियों, सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अब लोगों को निजी महंगे स्थलों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक केंद्र की मांग उठ रही थी। यहां गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार भी कम खर्च पर अपने पारिवारिक आयोजन कर सकेंगे।

युवाओं और बच्चों को मिलेगा बेहतर वातावरण

सामुदायिक केंद्र में खेलकूद और शैक्षिक गतिविधियों के लिए भी जगह तय की जाएगी। इससे युवाओं और बच्चों को पढ़ाई के अलावा खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं बुजुर्गों के लिए यह केंद्र सामाजिक मेल-जोल का माध्यम बनेगा। जानकारी का कहना है कि ऐसे केंद्रों से स्थानीय स्तर पर सामाजिक मेल जोल बढ़ता है।



महिलाओं को होगा विशेष लाभ

फरीदाबाद के शहरी और ग्रामीण मिश्रित इलाकों में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगहों की कमी अक्सर देखी जाती है। इस सामुदायिक केंद्र में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह अपनी बैठकों का आयोजन कर सकेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी कार्यशालाएं और स्वास्थ्य शिविर यहां लगने की संभावना है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।



स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

सूर्या नगर के लोगों का कहना है कि हमें छोटे-छोटे कामों के लिए बल्लभगढ़ या एनआईटी निगम कार्यालय जाना पड़ता है। अगर यहां नागरिक सुविधा केंद्र बन जाता है तो काफी आसानी हो जाएगी। वहीं सेहतपुर के लोगों के अनुसार लोगों के पास शादी-ब्याह या सामूहिक कार्यक्रमों के लिए कोई किफायती जगह नहीं है। सामुदायिक केंद्र बनने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।


नगर निगम की तरफ से इस परियोजना का मंजूरी दे दी गई है। जल्द इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।- नरेंद्र सुहाग, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed