फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two NCC cadets from the district will participate in the Republic Day camp.

Faridabad News: गणतंत्र दिवस कैंप में शामिल होंगे जिले के दो एनसीसी कैडेट्स

Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two NCC cadets from the district will participate in the Republic Day camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स दीपिका (बीएससी गणित, आर्मी विंग) तथा रचित कर्दम (बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग, नेवल विंग) का चयन प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस कैंप नई दिल्ली के लिए हुआ है। ये दोनों कैडेट्स हरियाणा एवं दिल्ली निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान छात्र राष्ट्रीय परेड, प्रधानमंत्री रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा देश के गणमान्य व्यक्तियों से संवाद करेंगे।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे कैडेट्स तथा एनसीसी इकाइयों की उत्कृष्टता को दर्शाती है। दीपिका और रचित ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


वहीं आर्मी विंग के एनसीसी अधिकारी डॉ. महेश चंद ने कहा कि कैडेट दीपिका ने एटीसी, सीएटीसी, टीएससी सहित कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्री-आरडीसी सहित कठिन चयन प्रक्रिया के दौरान असाधारण अनुशासन, नेतृत्व, ड्रिल कुशलता, शारीरिक सहनशक्ति तथा समग्र व्यक्तित्व का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी सेंटर के प्रभारी डॉ. ओपी मिश्रा ने कहा कि दीपिका तथा रचित कर्दम का आरडीसी–2026 के लिए चयन विश्वविद्यालय के लिए गौरव को बात है। उनका समर्पण एनसीसी की भावना का प्रतीक है तथा संस्थान को सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने दोनों कैडेट्स को बधाई एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed