Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two liters of mustard oil distributed at Rs 20 per liter to those earning less than Rs 1 lakh in faridabad

बड़ी राहत की तैयारी: 20 रुपये लीटर मिलेगा सरसों का तेल, सभी को नहीं मिलेगा लाभ; केवल इस श्रेणी का होगा फायदा

Thu, 10 Aug 2023 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 07:57 PM IST
सार

इस स्कीम में प्रत्येक मास लगभग 18 लाख एएवाई/बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार द्वारा सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य की दो एजेंसियों हैफेड तथा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को चुना गया है।

विज्ञापन
two liters of mustard oil distributed at Rs 20 per liter to those earning less than Rs 1 lakh in faridabad
सरसों का तेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया एक लाख रुपये से कम आय वालों को दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की रियायती दर पर वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एएवाई और बीपीएल परिवारों को जून 2021 से सरसों तेल के स्थान पर 250 रुपये प्रति परिवार डीबीटी दी जा रही थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों के हितों के मद्देनजर इस स्कीम पर पुनर्विचार करते हुए निर्णय लिया है कि ऐसे परिवार जिनकी परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, उन्हें जुलाई 2023 से दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की रियायती दर पर वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला फरीदाबाद में इस स्कीम में प्रत्येक मास लगभग 18 लाख एएवाई/बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार द्वारा सरसों का तेल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य की दो एजेंसियों हैफेड तथा हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को चुना गया है। जिनके द्वारा प्रत्येक माह सरसों का तेल कान्फेड के प्वाइंट पर डिलीवर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए हैफेड को 15 व हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज (हरहित) को सात जिले अलॉट किए गए हैं। सरसों के तेल का वितरण लाभार्थियों को बिकी यंत्र के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण उपरांत डिपो धारकों के माध्यम से जुलाई से किया जाना था। परंतु किसी कारणवश जो लाभार्थी जुलाई के लिए आवंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए थे, उन्हें अगस्त पिछले माह का सरसों तेल वितरित किया जाएगा। दोनों महीनों के लिए बायोमैट्रिक पंच अलग-अलग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed