फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two days later second husband was shot in head while he was asleep

पहले पति ने दूसरे को मारी गोली: सोते समय हमला, दो साल से लिव-इन में रह रही बीवी, पहले जीवनसाथी ने दिए ऐसे जख्म

Wed, 01 Jul 2026 06:56 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 01 Jul 2026 06:56 PM IST
सार

पहले पति विजय ने मंगलवार को सुमन के दूसरे पति विपिन को गोली मार दी। विपिन गंभीर घायल है। पुलिस ने विजय और सन्नी पर 1 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Two days later second husband was shot in head while he was asleep
पहले पति ने महिला के लिव-इन पार्टनर को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के दूसरे पति के साथ रहने से नाराज पहले पति ने कथित तौर पर दो दिन पहले महिला को अंजाम भुगतने की धमकी दी और फिर मंगलवार देर रात उसके दूसरे पति के सिर में उस समय गोली मार दी, जब वह घर की छत पर सो रहा था। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पहले पति विजय और उसके दूसरे पति के भाई सन्नी के खिलाफ एक जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बल्लभगढ़ क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में घायल युवक की पहचान विपिन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है और करीब एक माह पहले महिला सुमन व उसके पांच वर्षीय बेटे के साथ फरीदाबाद आकर रहने लगा था। लगभग 16 दिन पहले उसने राजीव कॉलोनी में किराये का मकान लिया था। दोनों सेक्टर-58 की एक बर्तन बनाने वाली एक निजी कंपनी काम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुमन की करीब छह वर्ष पहले मैनपुरी निवासी विजय से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा है, जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद विजय शराब पीकर उसके साथ घरेलू हिंसा करता था और अक्सर मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने बेटे के साथ विजय से अलग रहने लगी।

विज्ञापन

इसी दौरान उसकी पहचान विपिन से हुई। विपिन भी पहले से शादीशुदा था और उसका अदालत से तलाक हो चुका था। इसके बाद दोनों करीब दो वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय पहले दोनों रोजगार के सिलसिले में फरीदाबाद आ गए और यहां एक साथ रहने लगे।

महिला का आरोप है कि विजय को उसके विपिन के साथ रहने पर लगातार आपत्ति थी। वह लंबे समय से उनका पीछा कर रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था। घटना से दो दिन पहले विजय ने सुमन को फोन कर कहा था कि उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला का आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 12 बजे विजय राजीव कॉलोनी पहुंचा और छत पर सो रहे विपिन के सिर में देसी पिस्तौल (कट्टे) से गोली मार दी। 

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विपिन खून से लथपथ हालत में छत पर पड़ा मिला। उसे तुरंत बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सुमन ने विपिन के भाई पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया हैं।

घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी। जांच के दौरान महिला के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले पति विजय और  उसके भाई सन्नी को नामजद किया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एक जुलाई को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed