फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two dams will be built in Pali to improve ground water level

भूजल स्तर में सुधार के लिए पाली में बनाए जाएंगे दो डैम

Wed, 14 Aug 2019 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two dams will be built in Pali to improve ground water level
भूजल स्तर में सुधार के लिए पाली में बनाए जाएंगे दो डैम
विज्ञापन

फरीदाबाद। पेयजल किल्लत से जूझ रहे फरीदाबाद वासियों के लिए राहत की खबर है। भूजल स्तर में सुधार के लिए पाली गांव में दो डैम बनाए जाएंगे। इन्हें जल शक्ति अभियान के तहत बनाया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी मिल गई है। योजना पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
भूजल विभाग की ओर से फरीदाबाद को डार्क जोन में शामिल किया गया है। शहर में दिन प्रतिदिन पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। भूजल स्तर काफी नीचे पहुंच चुका है। ट्यूबवेल और बूस्टर सूख रहे हैं। इससे विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि पानी की समस्या के लिए आए दिन लोग नगर निगम में हंगामा करने पहुंच जाते हैं। लोगों को मजबूरीवश प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। शहर में पानी की समस्या को देखते हुए पिछले दिनों जिला वन विभाग ने गांव पाली में दो डैम बनाने की योजना तैयार की।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष पेश किया गया, जहां से इसे मंजूरी मिल गई है। अब वन विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने वाला है, ताकि विधानसभा चुनावों से पहले वर्क अलॉट कर काम को शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाली गांव में दो डैम बनाने के लिए 70 लाख रुपये का एस्टीमेट राज्य सरकार ने पास कर दिया है। अब टेंडर प्रक्रिया पर काम चल रहा है। जल्द टेंडर करने के बाद वर्क अलॉट कर दिया जाएगा, जिससे की चुनावों से पहले काम शुरू किया जा सके।
-सुरेश पूनिया, जिला वन विभाग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed