फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two copycats caught during board exam

Faridabad News: बोर्ड परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े

Fri, 10 Mar 2023 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two copycats caught during board exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को 58 परीक्षा केंद्रों पर 12 वीं कक्षा का भौतिक विज्ञान और अर्थ शास्त्र का पेपर हुआ। जिले के 6687 परीक्षार्थियों ने दोनों विषय की परीक्षा दी। इसमें दो नकल के मामले भी सामने आए हैं।
परीक्षा के दौरान एनआईटी पांच स्थित एक स्कूल में चेयरमैन स्पेशल की टीम ने दो नकलची पकड़े। परीक्षा का दौरा कर रहे शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को अधिक सख्ती बरती। नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग व मुख्यालय की ओर से आठ फ्लाइंग टीम बनाई गई थी। परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र को संतुलित बताया। जबकि अर्थ शास्त्र के प्रश्न सामान्य रहें। निर्धारित समय पर सभी प्रश्नों को हल कर लिया गया। परीक्षा को लेकर बल्लभगढ़ में 23 और फरीदाबाद में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 6687 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान एनआईटी स्थित केंद्र संख्या 51 पर दोपहर करीब डेढ़ बजे चेयरमैन स्पेशल की टीम ने परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े। बताया जा रहा है कि इनके पास से नकल की पर्ची मिली है। परीक्षा अधीक्षक बच्चू सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के बाद इन दोनों छात्रों को भिवानी बोर्ड के कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। एनआईटी पांच स्थित राजकीय कन्या विद्यालय से परीक्षा देकर लौट रही विद्यार्थी मनीषा, सुशीला, देवाशीष, मोहित और अंकुर ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न संतुलित रहें। उन्होंने निर्धारित समय से पहले प्रश्न को हल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed