{"_id":"68a76a33835d053ce609bf85","slug":"two-arrested-in-case-of-fraud-of-rs-49-lakh-in-the-name-of-investment-in-share-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49616-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 49 लाख की ठगी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 49 लाख की ठगी के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 49 लाख 48 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक कश्यप (22) और रिंकू (27) दिल्ली में कपड़ों की दुकान लगाते हैं।
साइबर थाना सेंट्रल में आई पी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 10 दिसंबर 2024 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनके पास शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए एक इनविटेशन कोड भेजा और ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर उनके पास विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 49 लाख 48 हजार रुपये विभिन्न खातों में भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने नंबर बंद कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक कश्यप (22) निवासी अशोक नगर, पूर्वी दिल्ली व रिंकू (27) निवासी विष्णु गार्डन नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक व रिंकू ने ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाया था। दोनों आरोपी दोस्त हैं और दिल्ली में कपड़ों की दुकान लगाते हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।