{"_id":"68a45dd714d5bd077b08c7c4","slug":"two-arrested-in-allegation-of-murder-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117148-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हत्या के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हत्या के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
- क्राइम ब्रांच होडल और चांदहट थाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में हुई दो अलग-अलग हत्याओं के मामलों में पुलिस ने सातवें आरोपी को दबोच लिया है। एक मामले में युवक की मौत गोकशी के शक पर पिटाई से हुई थी, जिसमें आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे मामले में गांव अलावलपुर में मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,जिसमें आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस की विवेचना टीमें लगातार कार्रवाई कर रही थीं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि मुंडकटी थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोप में पीटे गए युसूफ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक युसूफ, गांव भूड़पुर का निवासी था और हसनपुर से तीन गोवंश लेकर आ रहा था। मित्रोल गांव के पास कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी को रोककर उसकी पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल युसूफ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रवि की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब सातवें आरोपी, गांव दिघोंट निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी ओर, चांदहट थाना प्रभारी निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि 11 जून 2025 को हथियारबंद बदमाशों ने गांव अलावलपुर में मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस केस में 15 जून को दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। अब इस हत्याकांड में शामिल सातवें आरोपी, चांदहट निवासी सुनील को 18 अगस्त को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मामलों में पूछताछ जारी है ।