{"_id":"68d6e3b599b72d7a140af273","slug":"two-arrested-for-duping-rs-888-lakh-on-the-pretext-of-telegram-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52218-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 8.88 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के बहाने 8.88 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
-दोनों आरोपी जयपुर से, साइबर ठगों को बेचा था बैंक खाता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क से मुनाफे का लालच देकर 8.88 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी मनीष गुप्ता और गणेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि गणेश ने मनीष का बैंक खाता साइबर ठगों को बेचा था। इस खाते में ठगी के ढाई लाख रुपये आए थे। दोनों आरोपी बीकॉम पास हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत एनआईटी इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। इसमें कहा गया कि उन्हें टेलीग्राम एप पर जोड़ कर कमाई का झांसा दिया गया। आरोपियों ने निवेश पर मुनाफे के साथ रिफंड देने का झांसा देकर 8,88,497 रुपये निवेश करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिए। मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।