फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for duping Rs 5.56 crore on the pretext of profit on investment

Faridabad News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 5.56 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for duping Rs 5.56 crore on the pretext of profit on investment
-आरोपी आकाश शिवाजी दारकड़ और विजय कुमार महाराष्ट्र के रहने वाले
विज्ञापन

- विजय का बैंक खाता लेकर आकाश ने साइबर ठगों को दिया था
- दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 5.56 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आकाश शिवाजी दारकड़ और विजय कुमार महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। उसने विजय कुमार का बैंक खाता लेकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 65 लाख रुपये आए थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी विजय कुमार बीए पास है और आरोपी आकाश बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। दोनों की टेलीग्राम के माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। ठगी को लेकर पुलिस को शिकायत ओल्ड फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से दो ग्रुप से जुड़े थे। वहां शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने एक एप डाउनलोड कराकर अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल देकर निवेश रकम ट्रांसफर करने को कहा। शिकायतकर्ता ने 5.56 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड करना चाहा तो आरोपियों ने एप और व्हाट्सएप ग्रुप बंद कर दिए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed