फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for cheating on the pretext of investing in the stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating on the pretext of investing in the stock market
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पंजाब मोगा के अमनदीप सिंह और बलविंदर सिंह शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। अमनदीप ने अपना बैंक खाता दोस्त बलविंदर को दिया था और उसने ये बैंक खाता आगे ठगों को दे दिया। इस खाते में ठगी के 15 हजार रुपये आये थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत जवाहर कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ठगों ने उनसे संपर्क कर पहले होटलों को रेटिंग देकर पैसे कमाने का झांसा दिया। बाद में ठगों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने ठगों द्वारा खुलवाए गए ट्रेडिंग खाते में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 70 हजार रुपये का निवेश किया। जब रिफंड करना चाहा तो आरोपियों ने खाता फ्रीज कर दिया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed