फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for cheating of Rs 16.60 lakh

Faridabad News: 16.60 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating of Rs 16.60 lakh
शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 16 लाख 60 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान भरत (36) व मोहित रावत (24) निवासी जिला अमरेली गुजरात के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सेक्टर-35 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें शेयर बाजार में निवेश पर अत्यधिक मुनाफे का झांसा दिया गया। व्हाट्सएप पर ग्रुप एडमिन ने अपना परिचय बजाज फाइनेंशियल सिक्योरिटीज लिमिटेड के सीईओ पुरव झावेरी की सेक्रेटरी बताया तथा शिकायतकर्ता से निवेश करने के लिए एक एप डाउनलोड करवाया । उन्होंने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 16 लाख 60 हजार रुपये निवेश किए और जब पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए भरत और मोहित रावत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की भरत खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे मोहित रावत को दिया था। भरत बारहवीं पास है तथा मोहित रावत ग्रेजुएट है। दोनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। खाते में ठगी के 7 लाख रुपये आए थे।आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed