फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for cheating name of doubling the money

Faridabad: पैसा डबल करने के नाम पर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, नींद की गोली खिलाकर कारोबारी से की थी ठगी

Thu, 01 Jun 2023 08:18 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 08:18 PM IST
सार

पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगने का काम करते थे। कुछ समय पहले आरोपियों ने पल्ला थाना इलाके में एक कारोबारी को पैसे डबल करने का झांसा दिया था।

विज्ञापन
Two arrested for cheating  name of doubling the money
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने लोगों को ठगने वाले दो तांत्रिक गिरफ्तार किए हैं। आरोपी पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगने का काम करते थे। कुछ समय पहले आरोपियों ने पल्ला थाना इलाके में एक कारोबारी को पैसे डबल करने का झांसा दिया था। प्रसाद के नाम पर लड्डू में नींद की गोली मिलाकर कारोबारी व उसके परिवार को दे दिया। नींद आने के बाद आरोपी पांच लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बसंतपुर गांव निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिल्डिंग मैटीरियल का कारोबार है। दो साल से यूपी के सुतौली निवासी गुलाम रसूल नाम का युवक किराए पर रहता था। गुलाम ने कुछ दिन पहले अमन को बताया दो तांत्रिकों को जानता है। वह तांत्रिक विद्या के जरिये पैसे डबल कर देते हैं। अमन उसकी बातों में आ गया और दोनों को बुलाने के लिए कहा। 17 मई को गुलाम दोनों तांत्रिकों को बुला लाया। अमन पांच लाख रुपये लेकर गुलाम रसूल के कमरे पर पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने विश्वास दिलाया कि तांत्रिक विद्या से पैसे दोगुने कर सकते हैं। इसके बाद दोनों तांत्रिक विद्या करने लगे। अमन ने उन्हें पांच लाख रुपये दे दिए। तंत्र मंत्र के बीच ही दोनों ने अमन व गुलाम को एक-एक लड्डू खाने के लिए दिया। लड्डू खाने के दोनों बेहोश हो गए। काफी खोजबीन के बाद अमन के परिजन गुलाम रसूल के कमरे पर गए और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे बाद अमन और गुलाम को होश आया। गुलाम ने अमन को दोनो को केवल फोन नंबर से ही जानता था। अमन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने की बात पता लगते ही गुलाम फरार हो गया।

विज्ञापन

 

आरोपी उस्मान बाबा के नाम से मशहूर

डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने मामले की जांच सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच को सौंपी। इंस्पेक्टर सेठी मलिक की अगुआई में एएसआई रविंद्र मलिक, हवलदार यशपाल, सहदेव, ओमवीर और मनोज कुमार की टीम ने आरोपियों को पकड लिया। आरोपियों की पहचान यूपी के हापुड स्थित अचेना गांव निवासी उस्मान और बिजनौर के नहटौर गांव निवासी रोशन के रूप में हुई है। आरोपी उस्मान बाबा के नाम से मशहूर है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुलाम की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed