फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused surrender in case of beating assistant manager of mobile store

Faridabad News: मोबाइल स्टोर के सहायक मैनेजर को पीटने के मामले में दो आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused surrender in case of beating assistant manager of mobile store
8 फरवरी की शाम को हुई थी वारदात, घायल युवक के बयान पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-79 वर्ल्ड स्ट्रीट मार्केट स्थित मोबाइल स्टोर के सहायक मैनेजर से मारपीट मामले में बीपीटीपी थाने में दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है। रविवार को बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद दो आरोपियों बडौली निवासी सुभाष व रोहित ने थाने में आत्मसमर्पण किया। पुलिस टीम ने इन्हें केस की जांच में शामिल किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवकों को जांच में शामिल कर छोड़ दिया गया है।

मोबाइल स्टोर पर ये वारदात शनिवार 8 फरवरी की शाम को हुई थी। भारत कॉलोनी खेड़ीपुल निवासी जसवंत ने बताया कि वो मोबाइल स्टोर पर बतौर सहायक मैनेजर कार्यरत हैं। 8 फरवरी की शाम लगभग सवा 6 बजे बडौली निवासी सुभाष मोबाइल व घड़ी लेकर स्टोर पर आया। उसने मोबाइल व स्मार्ट घड़ी को कनेक्ट करने व घड़ी का डेटा ट्रांसफर करने को कहा। जसवंत ने घड़ी व मोबाइल की डिटेल मांगी तो आरोपी सुभाष बहस करने लगा। फिर उसने दो अन्य युवक वहां बुला लिए। जिसके बाद तीनों ने मिलकर सहायक मैनेजर से मारपीट की। मामले में रविवार को पुलिस ने बीपीटीपी थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed