{"_id":"5f985d778ebc3e9c0873e10c","slug":"two-accused-of-cheating-in-the-name-of-committee-arrested-faridabad-news-noi545034086","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में कार्यालय खोलकर तिलपत निवासी एक व्यक्ति ने कमेटी के नाम पर दिल्ली के रहने वाले दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
हाउसिंग कांप्लेक्स द्वारका निवासी दीपक कंडवाल ने सेक्टर 31 थाना पुलिस में शिकायत दी कि तिलपत निवासी अनिल वशिष्ठ ने आईपी कालोनी सेक्टर-30 में एक कार्यालय खोलकर कमेटी डालने का काम शुरू किया। उसके यहां गोपाल मुखर्जी पैसे एकत्रित करने का काम करता था। आरोप है कि कमेटी में मुनाफा देने का झांसा देकर अनिल वशिष्ठ ने उससे करीब साढ़े सत्रह लाख रुपये ले लिए। तय समय के बाद जब दीपक ने अपने रुपये मांगे तो अनिल बात को टालता रहा।
काफी दबाव देने पर अनिल ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और दोबारा पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दीपक ने इसकी शिकायत सेक्टर-31 थाना व पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी। पुलिस ने अब मामले में अनिल वशिष्ठ उर्फ डैनी व गोपाल मुखर्जी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इन दोनों लोगों ने दिल्ली के कई लोगों को कमेटी के नाम पर धोखा देते हुए लाखों रूपए हड़प लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।