फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in case of assault and scissor attack on doctor after entering hospital

Faridabad News: अस्पताल में घुसकर डॉक्टर से मारपीट व कैंची से हमला मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in case of assault and scissor attack on doctor after entering hospital
एसजीएम नगर थाना पुलिस ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर इलाके में आंखों के अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट व कैंची से हमला कर लूट मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एसजीएम नगर के रहने वाले सुनील चौधरी उर्फ सोनू व रोबिन शर्मा उर्फ गंजू शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनील के पिता ने पीड़ित डॉक्टर से अपना मकान बिकवाने के लिए कहा था। इसके लिए डॉक्टर उनके घर पर ग्राहक भेजता रहता था। सुनील मकान बेचना नहीं चाहता था।
इसी बात को लेकर 21 दिसम्बर को सुनील क्लिनिक पर आया और पीड़ित डॉक्टर से बहस करने लगा। इसके बाद उसने अपने दोस्त रोबिन को कॉल कर बुला लिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर डॉक्टर के साथ मारपीट की और रोबिन ने डॉक्टर पर कैंची से हमला किया। सुनील ने क्लिनिक के गल्ले से पैसे निकाल लिए और दोनों मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से लूटी गई रकम में से 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसजीएम नगर के रहने वाले राहुल ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया गया कि 21 दिसम्बर को वह शर्मा चौक स्थित अपने क्लिनिक पर मौजूद थे। इसी दौरान सुनील व रोबिन नामक दो युवक उनके क्लिनिक पर आए और गाली-गलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो रोबिन ने मेज पर रखी कैंची उठाकर हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और 1.10 लाख रुपये लेकर भाग गए। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed