{"_id":"61f81b524dc0167f062d40fc","slug":"tumour-was-formed-under-the-bone-of-35-year-old-foreign-faridabad-news-noi62975245","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबड़ा निकाल टाइटेनियम प्लेट से दिया चेहरे को आकार , 35 वर्षीय विदेशी नागरिक के दांत की हड्डी के नीचे बन गया था ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबड़ा निकाल टाइटेनियम प्लेट से दिया चेहरे को आकार , 35 वर्षीय विदेशी नागरिक के दांत की हड्डी के नीचे बन गया था ट्यूमर
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tumour was formed under the bone of 35 year old foreign
Link Copied
फरीदाबाद। एशियन अस्पताल की ओर से उज्बेकिस्तान के 35 वर्षीय रोगी के जबड़े के बाई तरफ का ट्यूमर निकालकर चेहरे को कृत्रिम इम्पलांट लगाकर नया चेहरा दिया गया। सर्जरी में मरीज के चेहरे पर कोई निशान नहीं रहा। मैक्सिलोफेशियल यानी मुंह की हड्डी में पस पड़ने संबंधी बीमारी से वह पीड़ित था। युवक की सर्जरी कंप्यूटर द्वारा थ्री-डी तकनीक से की गई। अस्पताल की सर्जन टीम का दावा है कि फरीदाबाद में इस तरह की पहली सर्जरी हुई है। सर्जिकल आन्कोलाजी में निदेशक डॉ. अमीश चौधरी ने यह सर्जरी की।
विज्ञापन
डॉ. अमीश ने बताया कि मरीज पांच वर्षों से मुंह में दर्द से परेशान था। उज्बेकिस्तान में जांच कराने पर उसके जबड़े की हड्डी के ट्यूमर की पुष्टि हुई। डाक्टरों ने उसको जबड़े की हड्डी निकालने का परामर्श दिया। हड्डी निकलने से उसका चेहरा बिगड़ने की आशंका बनी रही। अंत में युवक ने फरीदाबाद में मेडिकल टूरिज्म की मदद से अस्पताल की तलाश की और सर्जरी कराई। मरीज की हिस्ट्री देखकर विशेषज्ञ टीम ने उसके अस्पताल पहुंचने से पहले कंप्यूटर की मदद से उसका चेहरा तैयार किया और जबड़े की हड्डी की टाइटेनियम प्लेट हड्डी के नाप व आकार में बनाई। युवक के चेहरे पर सर्जरी का कोई निशान न होना इस पूरे मामले की बड़ी उपलब्धि रही। डॉ. अमीश ने बताया कि जबड़े को नीचे से काट कर गली हुई हड्डी व ट्यूमर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।