{"_id":"609570448ebc3eadd23ddd9e","slug":"tubewell-operators-have-not-received-their-salary-for-six-months-faridabad-news-noi580764530","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल ऑपरेटरों को छह माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल ऑपरेटरों को छह माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव विकास एवं पंचायत खंड के करीब 31 गांवों में ट्यूबवेल ऑपरेटरों पर इस समय आर्थिक संकट छाया हुआ है। करीब 56 लोगों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण अब वे अपने परिवार के साथ आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
ऑपरेटर ओम कुमार ने बताया कि उसकी भर्ती 2019 में की गई थी। करीब चार महीने तो पंचायत के माध्यम से वेतन मिला लेकिन इसके बाद बैंक खाते में वेतन आने की बात कही गई, लेकिन आज तक उनको वेतन नहीं मिला है। छह महीने से वेतन न मिलने से उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अब उन्हें घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
वर्जन-
ट्यूबवेल ऑपरेटरों के चैक तैयार हैं। उच्चाधिकारियों की ड्यूटी कोविड में लगी हुई है। जल्द ही चेकों पर हस्ताक्षर कराकर वितरित कर दिए जाएंगे। - रवि भारद्वाज, ग्राम सचिव तिगांव