फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Truck runs over 10 cattle, 6 dead; angry mob sets truck on fire.

Faridabad News: ट्रक ने 10 गोवंश को रौंदा, 6 की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

Thu, 06 Aug 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Truck runs over 10 cattle, 6 dead; angry mob sets truck on fire.
सेक्टर-18 ओल्ड रोड पर हुआ हादसा, चार गोवंश घायल, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-18 ओल्ड रोड पर बृहस्पतिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 6 गोवंश की मौत होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे बैठी करीब 10 गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में छह गोवंश की मौके पर ही मौत जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इस दौरान कुछ लोगों ने दुर्घटना करने वाले ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं लोगों ने ट्रक चालक मोहम्मद शहीद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय गोवंश सड़क के एक किनारे बैठी हुई थीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, राहगीर और गौ सेवक मौके पर एकत्र हो गए। गौ रक्षा दल के सदस्य कमल ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोवंश को उपचार के लिए नजदीकी गोशालाओं में भेजा गया, जबकि मृत गोवंश के शव पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजे गए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि ट्रक चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और आशंका है कि चालक नशे की हालत में भी हो सकता है। उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना ओल्ड में शिकायत दी है। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर ओल्ड थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी चालक मोहम्मद शहीद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed