फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Troubled by moneylenders, a young man committed suicide by jumping in front of a train.

Faridabad News: सूदखोरों से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sat, 25 Nov 2023 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, a young man committed suicide by jumping in front of a train.
मरने से पहले वीडियो बनाकर भाई को भेजी, सूदखोरों को बताया मौत का जिम्मेंदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाका निवासी युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजी, जिसमें मौत के जिम्मेदार लोगों के नाम बताए हैं। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की पहचान तिलपत निवासी गौरव (19) के रूप में हुई है। वह अपने ही गांव में सैलून चलाता था। किसी काम के लिए उसने दोस्तों से ब्याज पर पैसे लिए थे। आरोप है कि गौरव 25 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दे रहा था। पैसे नहीं दे पाने पर सूदखोर उस पर पैसे लेने का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देते थे। मृतक के भाई अर्जुन का कहना है कि गौरव मूल राशि से ज्यादा पैसे वापस कर चुका था। इसके बाद भी आरोपी उससे पैसों की मांग करते थे। परेशान होकर गौरव ने शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे फ्रेंड्स कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर जाकर वीडियो बनाकर भाई को भेज दी और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने मृतक के भाई रमेश को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed