फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Trishul Dream Home buyers protest

Faridabad News: त्रिशूल ड्रीम होम के खरीदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jul 2023 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Trishul Dream Home buyers protest
-फ्लैट नहीं मिलने से खफा हैं लोग
विज्ञापन


फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-84 त्रिशूल ड्रीम होम के 336 परिवार स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। लगभग 70 फीसदी पैसे देने के बाद भी लोगों को फ्लैट नहीं मिल पा रहा है। नाराज लोगों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

त्रिशूल ड्रीम होम बायर्स एसोसिएशन के आरडब्ल्यूए प्रधान अनिल गुप्ता, महासचिव गौरव गुप्ता, उप प्रधान जगप्रीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में पीएम आवास योजना के तहत त्रिशूल ड्रीम होम लांच किया गया। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला उपायुक्त और बिल्डर की ओर से लक्की ड्राॅ निकाला गया। साल 2015 में लोगों ने पैसे जमा कर दिए थे। इसके तहत 816 लोगों के लिए फ्लैट बनाए जाने थे, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने सहित अन्य कारणों से धीरे-धीरे लोग फ्लैट मिलने की आस छोड़ कर चल गए।
विज्ञापन

70 फीसदी पेमेंट कर दी, नहीं मिला फ्लैट

खरीदार अंकुर गोयल, मनमोहन सिंह व प्रदीप सहित अन्य ने बताया कि अब 336 लोग बचे हैं। लोगों ने 50-70 फीसदी पेमेंट कर दी है, लेकिन लगभग 8 वर्षों के बाद भी फ्लैट नहीं मिल पा रहा है। लोगों को बेहद परेशानी हो रही है, बिल्डर केवल आश्वासन दे रहा है, नाराज लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed