फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tricked into talking by saying 'mother is ill' and cheated 5.50 lakhs

Faridabad News: ‘मां बीमार है’ कहकर बातों में फंसाया और ठग लिए 5.50 लाख

Tue, 16 Jan 2024 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tricked into talking by saying 'mother is ill' and cheated 5.50 lakhs
फर्जी संदेश भेजकर दिया था पैसों का भरोसा, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने सेक्टर-22 निवासी एक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाकर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर फोन कर मां के बीमार होने की बात कही थी। पैसे भेजने का फर्जी संदेश भी भेजा था। पीड़ित की शिकायत पर एनआईटी साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति की कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा मुझे पहचाना ? कुछ देर सोचने के बाद राजेंद्र को लगा कि उसका दोस्त संदीप सुनार बोल रहा है। नाम लेने पर आरोपी ने कहा हां वह संदीप ही है। उसकी मां बीमार है और पैसे निकालने में कोई दिक्कत आ रही है, इसलिए तुम्हारे बैंक खाते में साढ़े पास लाख रुपये भिजवा रहा हूं। आरोपी ने कहा पैसे आने के बाद उसके खाते में रकम भेज देना। पीड़ित के मोबाइल पर कुछ देर बाद पैसे आने के दो संदेश आए। इसके बाद उन्होंने अपने यूपीआई के माध्यम से फोन करने वाले युवक के नंबर पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये भेज दिए। पैसे भेजने के बाद उन्होंने संतुष्टि के लिए आरोपी के मोबाइल पर जानकारी लेनी चाही लेकिन आरोपी का नंबर बंद था। शक होने पर उन्होंने अगले दिन बैंक जाकर मामले की जानकारी ली। बैंक अधिकारियों जांच कर बताया कि पैसे आने के संदेश फर्जी हैं। बैंक से केवल पैसे भेजे गए हैं। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने एनआईटी साइबर थाना की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed