फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tribute paid to martyr Raja Nahar Singh

Faridabad News: शहीद राजा नाहर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 07 Apr 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyr Raja Nahar Singh
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा- सरकार कर रही भारत रत्न की मांग पर विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सर्व समाज की ओर से रविवार को राजा नाहर सिंह की 202 वीं जयंती पर महल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा मौजूद रहे।

इस मौके पर शहीद राजा नाहर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि वह एक महान योद्धा थे और देश की आजादी के लिए उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि राजा नाहर सिंह को भारत रत्न देने की जो मांग उठी है उस पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। साथ ही वह भी इसको लेकर प्रयास कर रहे हैं। वहीं वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर गुर्जर ने कहा कि यह बिल गरीब मुसलमानों के हित में लाया गया है। इससे यतीम बच्चों, विधवा महिलाओं और जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड सिर्फ लूट का अड्डा बना हुआ था। जिसका फायदा कभी भी आम मुसलमानों को नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल पिछले 10 साल से हर अच्छे काम का विरोध करते आ रहे हैं। चाहे धारा 370 हो, सीएए हो, राम मंदिर हो या तीन तलाक, इन सबका सिर्फ विरोध ही किया गया। जबकि यह फैसले देशहित में थे। वक्फ बोर्ड संशोधन बिल में केवल मैनेजमेंट के तरीके को बदला गया है। वहीं नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पर कहा कि अभी थोड़ा समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed