फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Transport Minister took stock of health services

परिवहन मंत्री ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

Fri, 07 May 2021 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister took stock of health services
फरीदाबाद। प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को जिले के बादशाह खान अस्पताल, बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल सहित कोविड सेंटरों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा समय पर दवाइयां ,ऑक्सीजन, डॉक्टरों की सलाह मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राइवेट अस्पताल सरकार द्वारा जारी रेट लिस्ट चस्पा करें, ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को हरसंभव स्वास्थ्य लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल का दौरा किया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर टीसी गिड़वाल से लोगों को लगाई जा रही वैक्सीनेशन के कार्य की जानकारी ली। इसके बाद सेक्टर-3 सामुदायिक भवन में बनाए गए कोविड सेंटर पहुंचकर जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि सामुदायिक भवन में ऑक्सीजन बेड की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा तिगांव गांव के स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाओं का जायजा लिया। यहां ऑक्सीजन बेड उपलब्ध मिले और लोगों को लगाई जा रही वैक्सीन का कार्य भी सुचारू रूप से चलता मिला। यहां की डॉ. श्वेता भड़ाना ने उन्हें व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके बाद सेक्टर-37 और बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित श्मशान घाट का भी दौरा किया। उन्होंने फरीदाबाद जिले के बादशाह खान अस्पताल में परिवहन मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। यह प्लांट शुरू कर दिया गया है और लगभग 75% ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल के अंदर इसी प्लांट से की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. राजेश, पारस जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed