{"_id":"64632d31da20b37ce10edcb6","slug":"traffic-police-challaned-1155-vehicles-and-fined-rs-14-lakh-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: 1155 वाहनों के चालान कर 14 लाख रुपये का वसूला जुर्माना, गलत दिशा में ऑटो चलाने पर 134 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: 1155 वाहनों के चालान कर 14 लाख रुपये का वसूला जुर्माना, गलत दिशा में ऑटो चलाने पर 134 के चालान
Tue, 16 May 2023 12:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 16 May 2023 12:44 PM IST
सार
एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले ऑटो चालकों, कम उम्र के ऑटो चालकों या गलत दिशा और गलत लेन में ऑटो चलाने वालों के चालान काटे हैं। पुलिस ने कुल 1155 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच अभियान सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान नो एंट्री, गलत लेन तथा गलत दिशा और ओवर स्पीड वाहन चलाने 1155 वाहनों के चालान काटे गए। जिसमें ऑटो चलाने वालों के 134 चालान शामिल हैं।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले ऑटो चालकों, कम उम्र के ऑटो चालकों या गलत दिशा और गलत लेन में ऑटो चलाने वालों के चालान काटे हैं। पुलिस ने कुल 1155 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनमें 134 ऑटो चालकों के चालान शामिल हैं। जिसमें 620 पोस्टल चालान व 535 ई-चालान भेजे गई हैं। वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जिसमें कई व्यक्तियों की जान तक चली जाती है, इसलिए सभी वाहन चालक अपनी दिशा तथा अपनी लाइन में गाड़ी चलाएं ताकि अपने साथ चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर, इंडिकेटर व लाइट चेक की गईं, ताकि दुर्घटना के प्रति सचेत रहा जा सके। पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए यातायात नियमों का अनुसरण करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन