{"_id":"6aa99afbadd6731d99051635","slug":"traffic-congestion-at-bengal-shooting-chowk-complaint-lodged-with-dcp-traffic-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80093-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बंगाल शूटिंग चौक पर जाम की समस्या, डीसीपी ट्रैफिक को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बंगाल शूटिंग चौक पर जाम की समस्या, डीसीपी ट्रैफिक को शिकायत
विज्ञापन
चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी या मार्शल की तैनाती की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बंगाल शूटिंग चौक पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को लेकर रोड सेफ्टी स्क्वाड ने डीसीपी ट्रैफिक को शिकायत दी है। संगठन का कहना है कि सोमवार शाम करीब सात बजे पीक आवर में चौक पर स्थिति इतनी खराब हो गई कि काफी देर तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। मौके पर न तो ट्रैफिक सिग्नल काम कर रहा था और न ही कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद था।
शिकायत के अनुसार, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से आने वाला यातायात चौक पर शेरशाह सूरी रोड और मथुरा रोड की ओर जाने वाले यातायात के साथ मिल जाता है। सिग्नल व्यवस्था नहीं होने से यहां वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण वाहनों के निकलने के लिए जगह और कम हो जाती है।
रोड सेफ्टी स्क्वाड ने बताया कि सोमवार शाम जाम की सूचना देने के बाद भी करीब आधे घंटे तक मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। संगठन ने 112 पर भी संपर्क करने की बात कही है। शिकायत में पीक आवर के दौरान चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी या मार्शल की तैनाती, सिग्नल लगाने, अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।