{"_id":"6a513d315722006f160bc754","slug":"traders-exploring-new-markets-in-canada-and-south-africa-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74537-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कनाडा और दक्षिण अफ्रीका में नए बाजार तलाश रहे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कनाडा और दक्षिण अफ्रीका में नए बाजार तलाश रहे व्यापारी
विज्ञापन
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार जारी युद्ध से परेशान हैं फरीदाबाद के उद्यमी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए युद्ध के बाद जिले के औद्योगिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के चलते फरीदाबाद के उद्यमियों को अब मजबूरन अन्य देशों में निर्यात के विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। स्थानीय व्यापारी अब दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और यूरोपीय देशों में व्यापार के नए अवसर तलाशने का विचार कर रहे हैं।
उद्यमियों का कहना है कि पिछले दिनों सीजफायर लगे रहने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खोले जाने के बाद से व्यापार में थोड़ी तेजी आई थी। पिछले कई महीनों से फंसे ट्रकों और माल की क्लीयरेंस मिलने के बाद हमने राहत की सांस ली थी। इसके अलावा नए ऑर्डर भी मिलने शुरू हो गए थे, पर अब दोबारा बिगड़ते हालातों ने चिंता बढ़ा दी है।
ऐसे में अब भविष्य में व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए नए विकल्प तलाशना शुरू किया है। उद्यमियों के अनुसार, ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनिश्चितता के कारण करोड़ों रुपये का निर्यात प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में आगामी दिनों में सुचारु रूप से व्यापार करने के लिए बाजार का विविधीकरण ही एकमात्र रास्ता बचा है।
विज्ञापन
ईरान के हालातों को देखते हुए हम अब कनाडा और खाड़ी के अन्य सुरक्षित देशों में नए खरीदार ढूंढ रहे हैं, ताकि हमारा उत्पादन प्रभावित न हो।
- एमएस मंसूरी, उद्यमी
पिछले दिनों हमारे कई ट्रक फंसे रहे। अब स्थिति दोबारा बिगड़ने से हम दक्षिण अफ्रीका के बाजार में संभावनाएं तलाश रहे हैं, जो बेहतर विकल्प है।
- अजय तिवारी, उद्यमी
वैश्विक अस्थिरता के दौर में एक ही बाजार पर निर्भर रहना घाटे का सौदा है। हम अपने निर्यात को अब यूरोपीय देशों की तरफ डाइवर्ट कर रहे हैं।
- सुशील कुमार, उद्यमी
युद्ध के कारण शिपिंग रूट और पेमेंट दोनों असुरक्षित हो गए हैं। आगामी दिनों में अच्छे व्यापार के लिए हमें नए और सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय बाजारों की जरूरत है।
- वेद शर्मा, उद्यमी