फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traders are troubled by the dirt and waterlogging in Gupta Hotel Market

Faridabad News: मोहना रोड मार्केट में गंदगी और जलभराव से व्यापारी परेशान

Thu, 17 Jul 2025 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Traders are troubled by the dirt and waterlogging in Gupta Hotel Market
संवाद कार्यक्रम - मोहना रोड मार्केट : कारोबार और गंदगी का संगम
विज्ञापन

मार्केट में फैली गंदगी और नालियों के ओवरफ्लो होने से परेशान हैं दुकानदार, दुकानों में भी घुसा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित मोहना रोड मार्केट के व्यापारी इन दिनों भारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। चौक पर फैला कचरा और नालियों का ओवरफ्लो पानी दुकानों में घुस रहा है, जिससे न सिर्फ व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई है। गंदगी के कारण मार्केट में बदबू फैली रहती है। इससे आसपास का माहौल भी खराब हो गया है। यह सभी समस्याएं बृहस्पतिवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में दुकानदारों ने रखीं।

रितेश, वरूण, मनीष, अमन, सोनू, अभिषेक और अन्य दुकानदारों ने बताया कि बारिश के दिनों में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर भर जाता है और कई बार दुकानों के अंदर तक आ जाता है। इससे सामान खराब हो जाता है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही, बाजार में घूमते लावारिस पशु भी दुकानों के बाहर खड़ी वस्तुओं को नुकसान पहुंचा देते हैं, जिससे व्यापारियों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए, नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था हो ताकि व्यापार सुचारू रूप से चल सके और लोग सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन


हर रोज नाली का गंदा पानी दुकान के अंदर घुस जाता है। सामान खराब हो रहा है, ग्राहक भी आने से कतराते हैं। – प्रदीप, दुकानदार

मार्केट में कूड़े के ढेर लगे हैं, कोई सफाई नहीं होती। बदबू के कारण खड़ा होना मुश्किल है, प्रशासन बिल्कुल लापरवाह है। – यतेंद्र, दुकानदार

बरसात आते ही सड़क पर पानी भर जाता है। हम खुद बाल्टी लेकर पानी निकालते हैं, कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।-अदित्य, दुकानदार

सड़क पर घूमते लावारिस पशु दुकानों के आगे सामान गिरा देते हैं। इससे कई बार ग्राहक चोटिल हो चुके हैं।--साहिल, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed