फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tractor spills engine oil on road, several bike riders slip

Faridabad News: ट्रैक्टर से सड़क पर गिरा इंजन ऑयल, कई बाइक सवार फिसले

Tue, 05 May 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tractor spills engine oil on road, several bike riders slip
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। वाईएमसीए पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब पुल के ऊपर से गुजर रहे एक ट्रैक्टर से इंजन ऑयल सड़क पर रिसने लगा। चालक को इस बारे में जानकारी नहीं थी और वह ट्रैक्टर को काफी दूर तक ले गया, जिससे हाईवे पर तेल फैल गया और सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई।


तेल फैलने के कारण सड़क पर कई वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान फिसलन के चलते दो से तीन बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। घायलों ने बाद में नजदीकी अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार लिया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उस समय पीछे से कोई बड़ा वाहन आ जाता, तो स्थिति गंभीर हादसे में बदल सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर फैले तेल के ऊपर मिट्टी डलवाई, जिससे फिसलन कम हुई और यातायात सामान्य किया जा सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों में वाहनों की नियमित जांच और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed