फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Toxic air is weakening people's lungs, air quality index recorded at 380 in Faridabad

जहरीली हवा लोगों के फेफड़ों को कर रही कमजोर, फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 380 किया गया दर्ज

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Toxic air is weakening people's lungs, air quality index recorded at 380 in Faridabad
Toxic air is weakening people's lungs, air quality index recorded at 380 in Faridabad - फोटो : PTI
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को भी फरीदाबाद का एक्यूआई 380 दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय आसमान में स्मॉग भी दिखाई दिया। वहीं लगातार जहरीली होती हवा लोगों के फेफड़ों को कमजोर कर रही है। इससे जहां अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

फरीदाबाद की हवा पिछले कई दिनों से काफी खराब बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई 400 के ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को फरीदाबाद का यह 430 दर्ज किया गया था। बुधवार को एक्यूआई में 50 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। यदि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-11 क्षेत्र सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआई 431 दर्ज किया गया। एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 371, सेक्टर-11 क्षेत्र में 365 और सेक्टर-30 क्षेत्र का एक्यूआई 358 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र की हवा भी अब काफी दूषित हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि हवा चलने से प्रदूषण का स्तर में हल्का सुधार हुआ है। हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं मेट्रो अस्पताल के डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदूषण भरे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। घर से बाहर न निकलने की स्थिति में घर पर ही योग और व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट मिक्सर प्लांट बंद होने से निर्माण हो सकते हैं प्रभावित
शहर में नगर निगम, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद और एफएमडीए की ओर से सड़क और नाला निर्माण सहित कई प्रकार के विकास कार्य चल रहे हैं। इसके साथ ही बाईपास रोड पर दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जारी है। इन सभी को निर्माण सामग्री हॉट मिक्सर प्लांट से ही सप्लाई होता है। नगर निगम मुख्य अभियंता ने कहा कि अभी निर्माण कार्यों पर नजर रखी जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो निर्माण कार्यों को कुछ समय के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed