{"_id":"6af36b91c6a530192001ebce","slug":"town-park-in-sector-31-to-undergo-a-makeover-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84985-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-31 के टाउन पार्क का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-31 के टाउन पार्क का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
चहारदीवारी, फुटपाथ, शौचालय और सिंथेटिक ट्रैक की मरम्मत से लोगों को मिलेगी राहत
3.69 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क में सुबह-शाम सैर करने, दौड़ लगाने और व्यायाम करने जाने वाले लोगों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पार्क के कायाकल्प की योजना तैयार की है। इसके तहत पार्क की मरम्मत और सुधार कार्यों पर 3 करोड़ 69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना में पार्क की चहारदीवारी, फुटपाथ, शौचालय और सिंथेटिक ट्रैक की मरम्मत से लेकर दो नए फव्वारे लगाने तक के काम शामिल हैं।
टाउन पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं। पार्क में टहलने के लिए बने रास्तों और व्यायाम की सुविधाओं का नियमित इस्तेमाल होता है। ऐसे में लंबे समय से इस्तेमाल के कारण खराब हो रही सुविधाओं को दुरुस्त करने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत पार्क की चहारदीवारी की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा फुटपाथ को ठीक किया जाएगा, ताकि लोगों को टहलने के दौरान टूटे और खराब रास्तों से परेशानी न हो। पार्क के सिंथेटिक ट्रैक की मरम्मत भी कराई जाएगी। इससे दौड़ लगाने वाले युवाओं और नियमित व्यायाम करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। शौचालय ब्लॉक की मरम्मत होने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी राहत मिलेगी।
दो नए फव्वारे भी लगाए जाएंगे
पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए दो नए फव्वारे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत और सुधार किया जाएगा। अन्य जरूरी सिविल कार्य भी परियोजना का हिस्सा हैं। इससे पार्क की सुंदरता बढ़ने के साथ ही यहां आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
तीन साल तक एजेंसी करेगी रखरखाव
परियोजना में निर्माण और मरम्मत के साथ तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल की गई है। निर्धारित अवधि में काम की गुणवत्ता और खराब होने वाली सुविधाओं की मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। इससे काम पूरा होने के बाद पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। हालांकि, इसके लिए प्राधिकरण को भी नियमित निगरानी करनी होगी।
-
वर्जन-
सेक्टर-31 स्थित टाउन पार्क की मरम्मत और सुधार कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को काम आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी