फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tomorrow will be cloudy, chances of cold increasing due to drizzle

Faridabad News: कल छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने के आसार

Tue, 21 Jan 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be cloudy, chances of cold increasing due to drizzle
सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को ठंड से मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोमवार को दिन में निकली अच्छी धूप का शहरवासियों ने आनंद लिया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन में पार्कों में बच्चे खेलते नजर आए तो बुजुर्गों ने भी धूप में चहल-कदमी की। 22 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार को शहर का मौसम खुशनुमा रहा। शहरवासियों को सुबह और शाम को कोहरे से निजात मिली। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। दो दिन पहले तक जहां 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा तो सोमवार को 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान होने से राहत मिली। अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में तीन डिग्री चढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य होने से सड़कों पर लोगों की अधिक आवाजाही दिखाई दी।
विज्ञापन

---
ठंड फिर कर सकती है परेशान

मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, इस दौरान तापमान में कमी नहीं आएगी। 22 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ने के आसार हैं। 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से ठंड परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऑरेंज जोन में रहा शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक
शहर में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में 230 दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदूषण के असर से सेक्टर-11 प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के केंद्र पर 227 और एनआईटी केंद्र पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 234 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed