फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today the cheers of Bam Bole will echo in the temples of the district

Faridabad News: आज जिले के मंदिरों में गूंजेंगे बम बोले के जयकारे

Sat, 14 Feb 2026 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Today the cheers of Bam Bole will echo in the temples of the district
सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक करने पहुंचने लगेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

बल्लभगढ़। महाशिवरात्रि के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए जिले के सभी मंदिर सजकर तैयार हो गए। जिले के 200 से अधिक मंदिरों में रविवार की सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करते नजर आएंगे। सुबह के वक्त मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए मंदिर के पंडित व कमेटी के प्रधान की ओर से तैयार कर ली गई है। इस दिन शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
काली मंदिर के पंडित पंकज तिवारी का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को शिव भक्त बड़ी धूमधाम से मनाएंगे। भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए मंदिरों में सेवादारों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। भक्त दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और फल- फूल के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा उनकी ओर से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही एनआईटी तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे मंदिर से शिव बारात निकाली जाएगी। उसके बाद 11 बजे श्री हनुमान मंदिर मार्केट 1 में जयमाला की जाएगी। जिसके बाद बरात पूरी मार्केट में घूमने के बाद वापस मंदिर आएगी।
विज्ञापन

इन मंदिरों में रहेगी भीड़
जिले के छोटे बड़े करीब 200 मंदिरों में शिवरात्रि को लेकर भक्तों की भीड़ देखने को मिलेगी। बस स्टैंड के पास स्थित काली मंदिर के पुजारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनके मंदिर को सजाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा पुरानी प्रेस कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, एनआईटी नंबर पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर, तत्कालेश्वर मंदिर के अलावा सोसाइटियों में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं, सेक्टर 49 स्थित सैनिक कॉलोनी का शिव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी भव्य बनावट और 21 फीट ऊंचे शिवलिंग के कारण भी खास पहचान रखता है। महाशिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में इसकी मान्यता है। यही कारण है कि आसपास के जिलों ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने पहुंचते हैं। लोगों की मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहां जरूर पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के मंदिरों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति के दिखाई देने पर लोगों को तत्काल 112 डॉयल को सूचना देने की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों और एसीपी अधिकारियों को महाशिवरात्रि पर मंदिरों के आस पास गश्त बढ़ाने और जरूरी पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए हैं। मंदिरों में शरारती तत्वों और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात किए रहेंगे। उनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होगी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि महिलाएं सोने की चेन आदि पहनकर भीड़ में जाने से बचें क्योंकि दर्शनार्थी के रूप में कोई भी भीड़ का फायदा उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed