फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last day to register for the Develop India Buildathon.

Faridabad News: कैंपस डायरी-

Wed, 01 Oct 2025 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to register for the Develop India Buildathon.
विकसित भारत बिल्डाथोन में पंजीकरण का अंतिम दिन आज
विज्ञापन


फरीदाबाद। विकसित भारत बिल्डाथोन कार्यक्रम 2025 में पंजीकरण करने की बृहस्पतिवार को आखिरी तारीख है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के दो जिम्मेदार अध्यापकों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है। जिला शिक्षा कार्यालय ने इसके तहत सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह विकसित भारत बिल्डाथोन कार्यक्रम भारत सरकार और अटल इनोवेशन मिशन की संयुक्त पहल है। इसमें सभी सरकारी और निजी स्कूलों का भाग लेना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का समूह संबंधित विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। संवाद

स्कूल में निकाली गई साइकिल रैली

फरीदाबाद। सेवा पखवाड़े के तहत सराय ख्वाजा विद्यालय में बुधवार को साइकिल रैली के जरिये स्वच्छता का संदेश दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने की। उन्होंने छात्रों से कहा कि देश को स्वच्छ बनाना और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। सभी नागरिक, विद्यार्थी, युवा, वयस्क और वयोवृद्ध स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हो कर स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्लास्टिक वेस्ट को उचित प्रकार से निष्पादित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed