फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last chance to add names to the voter list or make corrections.

Faridabad News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन का आज आखिरी मौका

Tue, 29 Sep 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to add names to the voter list or make corrections.
अंतिम सूची छह नवंबर को प्रकाशित होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या किसी अपात्र मतदाता के नाम पर आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम मौका 30 सितंबर तक है। इसके बाद दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसे 28 अक्तूबर तक पूरा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची छह नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।

जिले में एसआईआर-2026 का काम जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में पुनरीक्षण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम जांच लें।
विज्ञापन


नाम नहीं है तो फॉर्म-6 से करें आवेदन

यदि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। वहीं, नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत या स्थानांतरित मतदाता के नाम पर फॉर्म-7 से आपत्ति

यदि मतदाता सूची में किसी मृत, अपात्र या स्थानांतरित व्यक्ति का नाम दर्ज है तो उसके संबंध में फॉर्म-7 के जरिये आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से विशेष रूप से परिवार के उन सदस्यों का नाम जांचने को कहा है, जो पहली बार मतदान के योग्य हुए हैं।


बीएलओ और 1950 से मिलेगी मदद

मतदाता सूची से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी जानकारी ली जा सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से 30 सितंबर से पहले नाम और विवरण की जांच कर आवश्यक दावा या आपत्ति दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed