{"_id":"6af36ec5e571fb092f099f15","slug":"tiles-will-be-laid-all-around-govardhan-park-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84973-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गोवर्धन पार्क के चारों ओर लगाई जाएंगी टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गोवर्धन पार्क के चारों ओर लगाई जाएंगी टाइल्स
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर विधायक ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 स्थित गोवर्धन पार्क को विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों की सौगात दी। करीब 10 लाख रुपये की लागत से पार्क के चारों ओर टाइल्स लगाने और पेयजल सुविधा के लिए नया ट्यूबवेल लगाने का कार्य कराया जाएगा।
विधायक ने स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर विधिवत रूप से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्कों का सौंदर्यीकरण, बेहतर रखरखाव और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। पार्क में टाइल्स लगने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं नया ट्यूबवेल लगने से पानी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि पार्क में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट पहले ही लगाई जा चुकी है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी सुविधा मिल रही है । इस अवसर पर पार्षद रवि भगत, पार्षद योगेश शर्मा, स्वराज भाटी, प्रधान योगेंद्र भारद्वाज, कालीचरण शर्मा, सीएम शर्मा मौजूद रहे।