{"_id":"663a6b13fe65b46e5f06227a","slug":"three-years-daughter-throw-in-the-agra-river-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24256-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन वर्ष की बेटी को पिता ने नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन वर्ष की बेटी को पिता ने नहर में फेंका
विज्ञापन
- राज्य आपदा प्रबंधन और दमकल टीम तलाश में जुटी, आरोपी फरार, बेटी पैदा होने से नाखुश था पति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धीरज नगर में एक व्यक्ति ने अपनी तीन वर्ष की बेटी को आगरा नहर में फेंक दिया और फरार हो गया। बच्ची की मां का आरोप है कि उनका पति बेटी होने से नाखुश था, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस, आपदा प्रबंधन और दमकल टीम ने खोजबीन की लेकिन देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चला। पत्नी की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला रीवा स्थित थाना मऊ गढ़ी के गांव कहरा निवासी बच्ची की मां नेहा ने बताया कि वह धीरज नगर में अपने पति बृजेश के साथ किराये पर रहती है। बृजेश मजदूरी करता है। उसकी एक तीन साल की बेटी रितिका और डेढ़ वर्ष का बेटा हरिशंकर है। सोमवार रात खाना खाकर सभी कमरे में सो गए थे। मंगलवार सुबह उसकी आंख खुली तो देखा कि बृजेश और बेटी रितिका बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने रितिका की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बृजेश वहां पहुंच गया। उसने पति से रितिका के बारे में पूछा। बृजेश ने बताया कि उसने रितिका को आगरा नहर में फेंककर हत्या कर दी है।
यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से आगरा नहर में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पल्ला थाना के अधिकारियों का कहना है कि बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन
बेटी पैदा होने से नाखुश था बृजेश
मामले की जांच कर रहे एसआई सुखबीर ने बताया कि घटना को लेकर मंगलवार को पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान सीसीटीवी में आरोपी पिता बेटी को ले जाते हुए दिख रहा है। साथ ही बच्ची की मां ने भी शिकायत में हत्या करने की बात कही है। लिहाजा आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता बेटी के पैदा होने से नाखुश था। उसे आशंका थी कि बेटी को शारीरिक परेशानी है।
--
बृजेश ने बच्ची को नहर में क्यों फेंका इसका पता नहीं चल सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल नहर में बच्ची की तलाश जारी है। आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- समीर, प्रभारी, पल्ला थाना