फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more herons died in NIT

एनआईटी में तीन और बगुले मरे मिले

Mon, 11 Jan 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Three more herons died in NIT
एनआईटी में तीन और बगुले मरे मिले
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में लगातार पक्षियों के मरने की घटनाएं सामने आ रही है। सोमवार को तीसरे दिन एक बार फिर एनआईटी 4-5 चौक स्थित मीट मार्केट के पास तीन बगुले मरे मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों ने बगुलों को अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों के बीमार होने व मरने की सूचना तुरंत विभाग अधिकारियों को दें। जिले में अब तक 12 पक्षी मर चुके हैं।
एनआईटी 4-5 चौक स्थित मीट मार्केट के पास यह तीसरी घटना है, जब बगुले मरे मिले। पहले दिन यहां तीन बगुले और एक चील मरे मिले। दूसरे दिन पांच बगुले मर गए। वहीं, लगातार सोमवार को भी पक्षियों के मरने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में बर्ड फ्लू का डर बैठ गया है। ऐसे में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए तैनात सर्विलांस टीम ने मौके का मुआयना कर मरे हुए पक्षियों को कब्जे में लिया है। पशु पालन विभाग और वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जिले के पोल्ट्री फार्म पर निगाह बनाए हुए है। लगातार इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के प्रति किया जा रहा है जागरूक
बाहरी लोगों की पोल्ट्री फार्म में आवाजाही बैन कर दी गई है। पोल्ट्री फार्म संचालक और पशु चिकित्सकों को अलर्ट पर रखा गया है। टीम की ओर से गांव-गांव जाकर लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट के दाम बढ़े
बर्ड फ्लू की आशंका के बाद मीट के दाम में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। पांच दिन पहले 560 रुपये किलो बिक रहा मटन अब 700 रुपये किलो मिल रहा है। चिकन 160 रुपये से बढ़कर 200 रुपये किलो बिक रहा है। मीट दुकानदार तनवीर ने बताया कि बाजार में सप्लाई कम होने के कारण दाम में इजाफा हुआ है। मटन की बिक्री के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ग्राहकों को भी बर्ड फ्लू को के लिए जागरूक कर रहे हैं।
घायल पशु-पक्षी मिलने पर यहां करें संपर्क
जिले में कहीं पशु पक्षी मिलने पर लोग पशु पालन विभाग के पांच नंबर स्थित विभाग कार्यालय के साथ वाइल्ड लाइफ विभाग अधिकारी को सूचना दे सकते हैं। उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के लिए 9588132134 पर संपर्क करें।

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार को टीम ने एनआईटी पांच में बगुले मरे मिलने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की। मौके पर पक्षियों को अपने कब्जे में लिए है। सैंपल के लिए इन्हें अस्पताल भेजा जाएगा।
- चरण सिंह, अधिकारी, वाइल्ड लाइफ विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed