फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three miscreants looted cigarettes worth 15 thousand from a paan vendor

ब्रेजा कार से आए थे: 'पिस्तौल तान कर बोले- सबसे महंगी वाली सिगरेट निकाल, मेरा 15 हजार का माल लुट गया'

Fri, 19 Jul 2024 06:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Jul 2024 06:26 PM IST
सार

आरोपियों की गाड़ी पर कोई भी नंबर नहीं था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्रेजा कार लेकर फरार हो गए। थाना सेक्टर-8 प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि दुकानदार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Three miscreants looted cigarettes worth 15 thousand from a paan vendor
कार सवार सिगरेट लूटेरे - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड पर ब्रेजा कार सवार लुटेरे पान विक्रेता से शुक्रवार दोपहर 15 हजार रुपये की सिगरेट लूट कर फरार हो गए। बदमाश सिगरेट के साथ-साथ आरोपी छह हजार रुपये नकद भी लूट ले गए। दुकानदार ने बताया कि तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार ने लूट की शिकायत थाना सेक्टर-8 पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन

दुकानदार जय बोध ने बताया कि उनकी सेक्टर 9-10 की डिवाइडिंग रोड पर कई सालों से पान का खोखा चला रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर तीन बदमाश आए और उनके ऊपर पिस्तौल को तान दी। बदमाशों ने उससे दुकान की महंगी सिगरेट निकालने के लिए कहा। डर के चलते छह हजार रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपी दुकान के अंदर रखी 40 से अधिक सिगरेट की डिब्बियों को लूट कर फरार हो गए। सिगरेट की डिब्बी करीब 15 हजार रुपये की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गाड़ी पर कोई भी नंबर नहीं था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्रेजा कार लेकर फरार हो गए। थाना सेक्टर-8 प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि दुकानदार की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed