फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three-member committee constituted for the inquiry.

Faridabad News: जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three-member committee constituted for the inquiry.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सिही गांव में हुए हादसे को लेकर नगर निगम आयुक्त ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। यह टीम इस हादसे की जांच करेगी कि किसकी लापरवाही है। जांच के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंपेगी।
नगर निगम की जमीन पर सिही गांव में दुकानदार ने अपना बिल्डिंग मैटेरियल का सामान डाला हुआ था। इसी जमीन पर करीब 15 वर्ष पहले टंकी हुआ करती थी। निगम प्रशासन ने इस टंकी को बंद कर दिया था। निगम अधिकारियों का दावा है कि यहां पर गेटवॉल और बैंड लगा दिया गया था। वहीं इसमें कट्टा भी भी फंसा दिया गया था। अब यह पता नहीं है कि यह कब से खुला पड़ा था। इस गेटवॉल के हटने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई कह रहा है कि इसे किसी नशेड़ी ने चोरी कर लिया था तो कोई अनुमान लगा रहा था कि बिल्डिंग मैटेरियल की अर्थमूवर मशीन से यह गेटवॉल टूटा होगा। यह बिल्डिंग मैटेरियल में भी दबा रहता था। एक अधिकारी ने बताया कि यदि यह खुला रहता तो बिल्डिंग मैटेरियल इसमें जा सकता था। इस वजह से यह पता नहीं चल सका है कि यह कब से खुला था।
विज्ञापन

निगम ने रिकॉर्ड खंगाला
निगम के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद निगम प्रशासन ने अपना रिकॉर्ड खंगाला है जिसमें इसमें गेटवॉल और बैंड लगाने की रिपोर्ट है। यह जमीन निगम की निगरानी में भी नहीं थी। इस वजह से निगम प्रशासन सीधे इसे अपनी लापरवाही नहीं मान रहा है। उधर, बच्ची की मौत के बाद नगर निगम आयुक्त ने शहर में सभी बोरवेल के हालात का पता करने का आदेश दिया। यदि कोई खुला है तो उसे तुरंत बंद कर दिया जाए। इसके बाद सभी निगम अधिकारी हरकत में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच के लिए निगमायुक्त ने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित तीन अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी। बोरवेल वाली जमीन निगम की है, लेकिन इस पर दुकानदार ने अपना बिल्डिंग मैटेरियल डाला हुआ था।
- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed