फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three injured in a fight over parking a bike

Faridabad News: बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट, तीन घायल

Tue, 21 Oct 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Three injured in a fight over parking a bike
ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले कारोबारी के भांजे व अन्य के साथ मारपीट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके में चाचा चौक के पास गली में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने मिलकर यहां एक ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले कारोबारी के भांजे व अन्य के साथ मारपीट की। मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है। मारपीट में तीन लोगों को चोट लगी हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।

चाचा चौक के पास पंकज नामक व्यक्ति की ज्वेलरी की दुकान है। दिवाली वाले दिन शाम को करीब पांच बजे भांजे आयुष की बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी, जिससे गली में जाम की स्थिति बन गई और आयुष व राहुल नामक युवक की कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ गई और दोनों में मारपीट हो गई। आयुष के साथ मारपीट होते देख भाई उज्ज्वल व उमेश उसको बचाने बाहर आए। तभी राहुल व उसके साथियों ने मिलकर तीनों को पीट दिया।
विज्ञापन

आयुष ने आरोप लगाया है कि वो सोने-चांदी का कुछ सामान लेकर आया था। जैसे ही उसने बाइक खड़ी की तो कुछ युवकों ने मिलकर हमला कर दिया। गले से सोने की चेन भी छीनने का आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस झपटमारी की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed