फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three friends strangled boy to death with a muffler buried dead body by digging an eight feet pit in Ballabhga

'दीपक मेरी बहन को छेड़ता था': दोस्त ने दो साथियों संग मिलकर बुझा दिया 'दीपक', आठ फुट गड्ढा खोदकर गाड़ा शव

Tue, 05 Mar 2024 08:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 08:09 PM IST
सार

किशोर दीपक साल 2022 में 9वीं कक्षा में पढ़ता था लेकिन वह फेल हो गया। तो उसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और पिता के साथ खेतों पर काम करने लगा। उन्होंने बताया कि सुहान आरोपी किशोर दीपक के साथ पढ़ाई करता था। 

विज्ञापन
Three friends strangled boy to death with a muffler buried dead body by digging an eight feet pit in Ballabhga
मृतक दीपक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव अरुआ निवासी किशोर की आरोपियों ने मफलर से गला घोंटकर हत्या कर यमुना नदी की रेत में दबा दिया। आरोपियों ने यमुना नदी किनारे करीब आठ फीट गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। किशोर 29 फरवरी की रात से घर से संदिग्ध हालात में गायब हुआ था। आरोपियों ने झूठ बोलकर सोमवार को दिन भर पुलिस को गुमराह रखा। पुलिस गोताखोर के साथ दिन भर यमुना नदी में शव को ढूंढती रही। थाना छांयसा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव अरुआ सपेरा बस्ती निवासी अर्जुन ने बताया कि उनका छोटा भाई दीपक 29 फरवरी को मंदिर के पास घूमने के लिए गए थे। उसके बाद से वह वापस नहीं आया। परिवार वालों ने अपने स्तर पर किशोर दीपक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को पुलिस ने गांव साहूपुरा खादर के दूसरे संप्रदाय के एजाद, सुहान और साबिर को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित दनकौर से हिरासत में लिया था। सोमवार को आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उन्होंने दीपक की हत्या करने के बाद गांव अरुआ के पास से बह रही यमुना नदी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस गोताखोर के साथ पूरा दिन यमुना नदी में शव को ढूंढते रहे, लेकिन शव नहीं मिला। देर रात आरोपियों से दोबारा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने यमुना नदी की रेत में आठ फीट गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों की बताई हुई जगह पर जाकर शव की तलाश की तो उनको सोमवार की देर शाम मिल गया। थाना छायंसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के प्रयोग करने वाले मफलर को बरामद करेगी।

विज्ञापन

9वीं में पढ़ते थे एक साथ
किशोर दीपक साल 2022 में 9वीं कक्षा में पढ़ता था लेकिन वह फेल हो गया। तो उसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और पिता के साथ खेतों पर काम करने लगा। उन्होंने बताया कि सुहान आरोपी किशोर दीपक के साथ पढ़ाई करता था। आरोपी भी 9वीं कक्षा में फेल हो गया, तो उसने भी पढ़ाई छोड़ दी। वहीं पीड़ित के पिता कुमरपाल ने बताया कि वह आरोपी ऐजाद के खेतों में काम करते थे। वहीं तीसरा आरोपी साबिर, एजाद का पड़ोसी है।

बहन को छेड़ने पर हत्या की बात कह रहे आरोपी, पुलिस करेगी जांच
आरोपियों का कहना है कि किशोर दीपक आरोपी सुहान की बहन को छेड़ता था। इसलिए आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या की है। हालांकि, इस मामले की जांच के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। -राम चंद्र, प्रभारी थाना छायंसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed